{"_id":"5eeb2f9a8ebc3e42ce0b5dd4","slug":"banda-there-was-a-stir-after-the-body-of-a-young-man-was-found-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: कुएं में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: कुएं में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने निकाला शव
Thu, 18 Jun 2020 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Jun 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
कुएं में मिला युवक का शव
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में बांदा के औरन में गुरुवार को कुएं में युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।। विकासखंड बिसंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत पवैया निवासी राम ह्रदय पुत्र जगन्नाथ राजपूत का शव गांव के बाहर जगुआ साहू के ट्यूबवेल के पास शंकर बाबा कुएं में तैरता हुआ मिला।
खेतों में जानवर चरा रहे चरवाहों ने देखा तो आनन-फानन में दौड़ कर गांव में सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान रामखेलावन राजपूत ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल बबेरू कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ला ने ग्रामीणों की मदद से शव को चारपाई में रस्सी से बांधकर बाहर निकलवाया। पुलिस घटना की जांच में जुटी।