फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Student who failed again in high school committed suicide by hanging himself

Banda: हाईस्कूल में दोबारा फेल हुए छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 13 May 2025 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 06:44 PM IST
सार

Banda News: हाईस्कूल में दूसरी बार फेल होने पर छात्र ने मौत को गले लगा लिया। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सातर गांव की है।

विज्ञापन
Banda: Student who failed again in high school committed suicide by hanging himself
सोनू वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईस्कूल में दूसरी बार फेल होने पर सातर गांव निवासी सोनू वर्मा (16) ने दूसरे मकान में सोमवार को दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन ने जाकर देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। परिजनों ने बताया कि वह फेल होने से परेशान रहता था। भाई मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को दोपहर वह खाना खाने के बाद 100 मीटर की दूरी पर दूसरे मकान में चला गया।

विज्ञापन


शाम चार बजे करीब जब पिता छत्रपाल ने बेटी मधु को दूसरे मकान में भेजा कि जाकर देखो कि सोनू ने भैंसों को पानी पिलाया है कि नहीं तब वह गई। मकान का दरवाजा खुला मिला और अंदर लगे जाल से रस्सी से फंदा लगाए लटका मिला। भाई का कहना है कि सोनू बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह दो बार 10वीं में फेल हुआ था। इस पर उसने मां पुष्पा देवी और बहन से कहा था कि अब उसका एडमिशन भी नहीं होगा।
विज्ञापन


गांव के दोस्त भी उसे फेल होने पर चिढ़ाते थे। वह तीन भाई दो बहनों में चौथे नंबर का था। मरने से पहले उसने अपने माता-पिता को घर के बक्से और कीमती सामान की चाबी भी सौंप दी थी। दोस्तों के साथ खेलने के दौरान मोबाइल न देने पर चेहरा न देख पाने की बात भी कही थी। पिता दो बीघा जमीन के किसान हैं। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर खुदकुशी की है। परिजन हाईस्कूल में दो बार फेल होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed