फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Shivshankar revenge ticket, now wife becomes SP candidate, lok sabha election

Banda: शिवशंकर का बदला टिकट, अब पत्नी बनीं सपा प्रत्याशी, तामझाम के साथ दाखिल किया नामांकन

Thu, 02 May 2024 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 May 2024 10:11 PM IST
सार

Banda News: सपा हाईकमान द्वारा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं के बांछें खिल गई हैं।

विज्ञापन
Banda: Shivshankar revenge ticket, now wife becomes SP candidate, lok sabha election
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने गुरुवार को तामझाम के साथ नामांकन कराया। कृष्णा पटेल पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर पटेल की पत्नी हैं। शिव शंकर को करीब डेढ़ माह पूर्व सपा ने प्रत्याशी घोषित किया था।

विज्ञापन


सपा हाईकमान द्वारा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं के बांछें खिल गई हैं। सपा ने गुरुवार को जीआईसी मैदान में जोरदार जनसभा की और उसमें इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बाद में पूरे तामझाम के साथ कृष्णा पटेल नामांकन कराने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद विशंभर निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। हालांकि उनके समर्थकों को पुलिस ने 200 मीटर दूर ही रोक दिया। प्रत्याशी सहित पांच लोग ही आगे जाने दिया गया। कृष्णा पटेल ने दूसरे सेट में नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अस्वस्थ पति के स्थान पर मुझे प्रत्याशी घोषित कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। कुछ ही देर में उनके पति शिवशंकर पटेल भी नामांकन कराने पहुंचे। बोले की पत्नी का नामांकन खारिज हुआ तो वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भी दूसरे सेट में नामांकन कराया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर निषाद बोले की भाजपा के इशारे पर किसी का भी पर्चा खारिज हो सकता है। इस लिए नामांकन दोनों ने कराया है, लेकिन पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी उनकी पत्नी कृष्णा पटेल घोषित किया है।
 

बसपा प्रत्याशी ने दाखिल किया दूसरा सेट
उधर, बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी भी प्रस्तावकों के साथ पहुंचे और दूसरे सेट में नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा सुरेंद्र कुमार स्वतंंत्र जनता पाटी, राजबहादुर राष्ट्रीय स्वराज पैथर, बलवन खान, गुलाब चंद, रामचरन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed