फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's sadhu's body found in the farm, police getting involved in border dispute

Banda News: साधु वेशधारी युवक का शव खेत में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Sun, 31 Jul 2022 06:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 31 Jul 2022 06:04 PM IST
सार

नरैनी थाना क्षेत्र के साधु वेशधारी युवक का शव मध्यप्रदेश में पन्ना के खेत से मिला है। सूचना पर पहुंचे छोटे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि युवक आठ माह पूर्व घर छोड़कर एमपी सीमा स्थित गांव में रहने लगा था।

 

विज्ञापन
Banda's sadhu's body found in the farm, police getting involved in border dispute
युवक का मिला शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय साधु वेशधारी रामहित का शव मध्यप्रदेश में पन्ना के खेत में मिला। छोटे भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। छोटे भाई रामगोपाल ने बताया कि कालिंजर थाना क्षेत्र के रेहुंची गांव निवासी रामहित करीब आठ माह पूर्व घर से नाराज होकर चले गए थे। वह अविवाहित और मानसिक रूप से कमजोर थे। 

विज्ञापन

गांव के लोगों से मांगकर खाते थे। आरोप लगाया कि एमपी के पन्ना जिला के धर्मपुर थाना क्षेत्र के इचुलिया गांव स्थित भागेश्वर बाबा पहाड़ में झोपड़ी बनाकर अकेले रहने लगे। उन्होंने साधु वेश अपना लिया। शनिवार की शाम झोपड़ी से करीब सौ मीटर दूर खेत में उनका शव मिला। किसानों ने इसकी सूचना एमपी पुलिस और उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन

धर्मपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी और खोरा चौकी प्रभारी फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अजयगढ़ भेज दिया। वहीं, यूपी सीओ नितिन कुमार, नरैनी कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझा रहा शव
रामहित का शव करीब दो घंटे तक यूपी-एमपी सीमा विवाद में उलझा रहा। यूपी पुलिस एमपी हिस्से की घटना बता रही थी, तो एमपी पुलिस यूपी का हिस्सा मान रही थी। एमपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed