फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Priceless Ashtadhatu Idols Stolen from Ancient Temple, Report Filed

Banda: प्राचीन मंदिर से बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Dec 2025 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Dec 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Banda: Priceless Ashtadhatu Idols Stolen from Ancient Temple, Report Filed
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
बिसंडा कस्बे के प्राचीन भानू बाबा मंदिर से चोरों ने मंगलवार देर रात बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर लीं। बुधवार की सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। बिसंडा कस्बे के जवाहर नगर दूल्हा थोक में करीब चार सौ वर्ष पुराना भानू बाबा का मंदिर स्थापित है। यहां पर आधा दर्जन से अधिक अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां स्थापित थीं। मंगलवार देररात चोर मंदिर से उन्हें चुरा ले गए।
विज्ञापन


मंदिर व्यवस्थापक शिवपूजन गुप्ता की पत्नी विमला जब बुधवार की सुबह परिसर में बंधी गाय को चारा खिलाने गई तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी, राधा कृष्ण, गरुड, दुर्गा माता सहित अन्य मूर्तियां नदारद मिलीं। मंदिर व्यवस्थापक ने बताया कि मंदिर उनके मामा जी भानू ने बनवाया था। इसी से मंदिर भानू बाबा नाम से जाना जाता है। बताया कि चार सौ वर्ष पुरानी व बेशकीमती मूर्तियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed