फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda painful road accident, report against two people

बांदा दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक चालक व मालिक पर गैर इरादतन हत्या सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 26 Nov 2019 05:05 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
banda painful road accident, report against two people
बांदा दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में बांदा डिपो के स्टेशन इंचार्ज मो. नसीम ने ट्रक चालक व मालिक पर तिंदवारी थाने में गैर इरादतन हत्या सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि हादसे में ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस सवार नौ यात्रियों की मौत और 24 के घायल हुए थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम बाराबंकी के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार ट्रक बाराबंकी का है।
विज्ञापन

पूरी घटना
बांदा से फतेहपुर जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस को बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। बेकाबू ट्रक बस का आधा हिस्सा चीरता हुआ खाई में जा घुसा। हादसे में बस सवार नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। 

इनमें सात माह की बच्ची सहित चार महिलाएं शामिल हैं। 24 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से छह की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया है। सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे बांदा डिपो से रोडवेज बस फतेहपुर के लिए रवाना हुई। इसमें लगभग 45 यात्री सवार थे।

बांदा से करीब 15 किमी आगे बांदा-टाडा नेशनल हाईवे पर सैमरी गांव के मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। ट्रक आगे से पीछे तक बस का आधा हिस्सा चकनाचूर करता हुआ सड़क किनारे गहरी खाई में जा घुसा।

चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बस में ड्राइवर के पीछे की ओर सीटों पर बैठे सभी यात्री ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। कई यात्रियों के शव टुकड़ों में बंट गए। बस चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

बस चालक राजू यादव निवासी महोखर (बांदा) और परिचालक सरनाम सिंह निवासी कानपुर बच गए। घटना के कुछ देर ही बाद तिंदवारी थाना पुलिस पहुंच गई और सरकारी एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से शवों और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

कई शवों की काफी देर बाद शिनाख्त हुई। डीएम हीरालाल और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंच गए और घायलों व शवों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed