{"_id":"63143f26867eac6aac3dc9c7","slug":"banda-news-woman-died-due-to-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पानी भरने गई महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पानी भरने गई महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 04 Sep 2022 11:49 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:49 AM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ोहरा गांव की देवेला उर्फ विद्या तोमर (40) पत्नी स्वर्गीय पप्पू घर में लगे समरसेबल से पानी भरने के लिए गई थी। तभी अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। मृतका का एक बेटा सिंटू हैं, जो अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया हुआ था। सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोस के ही रहने वाले धनीराम निषाद ने सीढ़ी लगाकर अंदर जाकर देखा तो महिला हैंडपंप के पास पड़ी थी।
विज्ञापन
धनीराम ने महिला का हाथ हिलाया तो उसे भी करंट लग गया। धनीराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने मृतका के बेटे को सूचना भेजी है। मृतका का मायका झंझरी में है। मृतका के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन