फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   banda news

मनमाफिक रिश्ता न होने पर युवती ने दी जान

Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
banda news
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में मंगलवार की शाम रोशनी (26) पुत्री हरिशंकर द्वारा घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने के पीछे मनमाफिक रिश्ता न होने की बात सामने आ रही है। घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी।
विज्ञापन

मृतका के भाई हर्ष ने बताया कि रोशनी ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी। बताया कि पिछले माह उसकी शादी फतेहपुर में तय कर दी गई थी। अप्रैल में शादी होना थी। लेकिन पता नहीं क्यों आत्महत्या कर ली। उधर, यह भी चर्चा रही कि रोशनी को यह रिश्ता शायद पसंद नहीं था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। उधर, थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि फांसी लगाने के बाद परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। वहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उपचार के दौरान महिला की मौत
जहर खाने से महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव निवासी सावित्री देवी (40) पत्नी रामपाल ने गृह कलह से तंग आकर मंगलवार सुबह जहर खा लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे रामशंकर ने बताया कि बहू से मामूली विवाद हो जाने पर मां ने जहर खा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed