{"_id":"631ef7ac5e20a27b496a53b1","slug":"banda-news-farmer-committed-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: संदिग्ध हालातों में किसान का शव पेड़ से लटकता मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: संदिग्ध हालातों में किसान का शव पेड़ से लटकता मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 12 Sep 2022 02:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:53 PM IST
सार
बांदा जिले में किसान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के बांदा जिले में संदिग्ध हालातों में 35 वर्षीय किसान का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। खेत के पास से निकल रहे लोगों ने देखा तो इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सुनील द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय राम अवतार निवासी नादादेव ने बीती रात गांव के बाहर बबूल के पेड़ से साफी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली।
सुबह निकल रहे लोगों ने किसान का शव देखा तो हड़कंप मच गया। मौके में पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान रोहित निषाद ने बताया कि मृतक सुनील द्विवेदी गांव में खेती किसानी का काम करता था। किसान ने बीती रात आत्महत्या ली। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील आत्महत्या नहीं कर सकता। उसको किसी ने मार कर लटकाया है।