{"_id":"630f2de963019d12d52dafd9","slug":"banda-news-dm-and-sp-reached-jail-intensive-search-of-mukhtar-barracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: डीएम व एसपी पहुंचे मंडल कारागार, मुख्तार की बैरक की ली सघन तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: डीएम व एसपी पहुंचे मंडल कारागार, मुख्तार की बैरक की ली सघन तलाशी
Wed, 31 Aug 2022 03:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 Aug 2022 03:19 PM IST
सार
बांदा जिले के मंडल कारागार में उस समय हड़कंप मच गया जब डीएम और एसपी अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन ने मुख्तार अंसारी की बैरक की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
मंडल कारागार बांदा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के मंडल कारागार में बुधवार दोपहर डीएम और एसपी निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन ने मुख्तार अंसारी की बैरक की सघन तलाशी ली। हालांकि कोई आपत्तिजनक चीज मुख्तार की बैरक से अभी तक नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि उसी के चलते डीएम और एसपी ने जेल का निरीक्षण किया है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि डीएम और एसपी सिर्फ रुटीन चेकअप के लिए जेल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। डीएम और एसपी अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंचने पर जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया।