Banda: ईंट से सिर कूचकर की मां की हत्या, बड़े भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
यूपी के बांदा जिले में बेटे ने ईंट से वार कर मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में मामूली विवाद में बेटे ने ईंट से सिर कूचकर मां की हत्या कर दी। पोतियां दादी को खाना देने गईं तो घटना की जानकारी हुई। मझले बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना व गांव बिसंडा निवासी लाला ने बताया कि मां शिवकलिया (75) शनिवार की रात घर में थीं।
ससुराल से लौटा छोटा बेटा रामू किसी बात पर मां से झगड़ने लगा। मां ने विरोध किया तो गुस्से में उसने मां के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। इसके बाद भाग गया। रविवार की सुबह उसने 13 वर्षीय बेटी पायल और छह साल की अंजली के हाथ मां के लिए खाना भेजा। दोनों खाना लेकर पहुंचीं तो दादी को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। बेटियों से घटना का पता चलते ही उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
लाला ने बताया कि वह करीब 14 साल से किराए के मकान में रहता है। मां शिवकलिया, बड़ा भाई बाबूलाल और सबसे छोटा रामू कालोनी में साथ रहते हैं। बाबूलाल अविवाहित है और लोडर चलाता है। कई दिन घर नहीं आता। शनिवार की रात भी वह घर पर नहीं था। बताया कि रामू की पत्नी रामा करीब एक साल से मायके में है। वह मां के साथ नहीं रहना चाहती है। रामू ने पत्नी के उकसावे में आकर मां की हत्या की है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि लाला की तहरीर पर रामू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह फरार है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।