{"_id":"6aa041bfc2359f80840f3d4d","slug":"banda-motorcyclist-killed-after-being-hit-by-speeding-vehicle-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम
Tue, 08 Sep 2026 10:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिसंडा कस्बे के देवी नगर निवासी राजा (50) की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर से घर लौट रहे थे। बिसंडा से जारी की ओर जा रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने काटीबारी के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 7:45 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से लगभग 50 मीटर दूर हुआ। टक्कर लगने से राजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद राजा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मृतक राजा पुत्र भोला बताए गए हैं।