फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Lekhpal son was shot by a retired soldier

Banda: लेखपाल के बेटे को रिटायर फौजी ने मारी गोली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Mon, 28 Nov 2022 09:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Nov 2022 09:01 AM IST
विज्ञापन
Banda: Lekhpal son was shot by a retired soldier
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले में गालीगलौज कर रहे लेखपाल के बेटे को पूर्व फौजी ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी। गोली सीने के आरपार हो गई है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुंआ निवासी लेखपाल लाला भइया वर्मा पैलानी तहसील के जसपुरा ब्लॉक में तैनात हैं।

विज्ञापन


रविवार की शाम उनके दो बेटों विक्रम वर्मा (18) और रजनीश वर्मा (16) अपने घर के बाहर आपस में गालीगलौज कर रहे थे। इसका पड़ोसी रिटायर फौजी ने विरोध किया। इसके बाद भी दोनों भाई नहीं माने तो रिटायर फौजी अपने घर से लाइसेंसी दोनाली बंदूक ले आया। उसने फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली विक्रम वर्मा के सीने से आरपार हो गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन लहूलुहान विक्रम को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। शहर कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। विक्रम वर्मा राजा देवी डिग्री कॉलेज का छात्र बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed