फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Labourer body found after 18 hours he had slipped while transplanting paddy and drowned in deep water

बांदा: 18 घंटे बाद मिला मजदूर का शव, धान रोपाई के दौरान फिसला था पैर, गहरे पानी में डूब गया था, परिजन बेहाल

Fri, 21 Aug 2026 11:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 21 Aug 2026 11:56 AM IST
सार

Banda News: अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के लोधौरा गांव में धान की रोपाई करने जा रहे मजदूर का पैर बिसाहिल नाले में फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूब गए। करीब 18 घंटे तक चली खोजबीन के बाद शुक्रवार सुबह उनका शव घटनास्थल से 300 मीटर दूर बबूल के पेड़ में फंसा हुआ बरामद हुआ।

विज्ञापन
Banda Labourer body found after 18 hours he had slipped while transplanting paddy and drowned in deep water
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी मजदूर चुन्नू वर्मा (52) का शव शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बिसाहिल नाले से बरामद कर लिया गया। करीब 18 घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बबूल के पेड़ में फंसा शव गोताखोरों को मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया। लोधौरा गांव निवासी चुन्नू वर्मा बृहस्पतिवार दोपहर घर से धान की रोपाई करने मजदूरी के लिए निकले थे।

विज्ञापन

घर से करीब 300 मीटर दूर बिसाहिल नाले के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए और डूब गए। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू कराई। लगातार करीब 18 घंटे तक तलाश के बाद शुक्रवार सुबह आठ बजे घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बबूल के पेड़ में फंसा चुन्नू का शव बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के पुत्र संदीप ने बताया कि पिता बटाई पर खेत लेकर खेती करने के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे संदीप और दिलीप तथा छह बेटियां हैं।  दो बेटियों और एक बेटे की अभी शादी नहीं हुई है। घटना के बाद मां कुसमा समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि गहरे नाले में डूबने से मजदूर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed