फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Husband was going to marry with minor, first wife stopped the marriage

Banda: नाबालिग से दूसरी शादी रचाने जा रहा था पति, पुलिस के साथ आ धमकी पहली पत्नी, फिर हुआ ये सब

Mon, 15 May 2023 06:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 May 2023 06:45 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में मंडप में पत्नी को देख दूसरी शादी रचा रहे पति की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। नाबालिग से हो रही शादी को पुलिस ने रुकवा दिया। 

विज्ञापन
Banda: Husband was going to marry with minor, first wife stopped the marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी में शादी के 15 साल बाद भी संतान नहीं होने पर पति नाबालिग के साथ फेरे लेने जा रहा था। पत्नी को पता चला तो वह पुलिस को लेकर मंडप में जा धमकी। इस पर दूल्हा बने पति की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। इससे हंगामा होने लगा। पुलिस ने शादी रुकवाकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के पहाड़ी खेड़ा गांव के मजरा इटवा निवासी नत्थू की शादी 15 साल पहले धर्मपुर गांव निवासी बिट्टी से हुई थी। दोनों के संतान नहीं हुई। संतान की चाह में नत्थू ने पहली पत्नी से राय और सहमति लिए बिना परिचितों के माध्यम से नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से शादी तय कर ली। वह चुपचाप दूसरी शादी करने जा रहा था। 14 मई को बरात लेकर गांव पहुंच गया।

विज्ञापन

बरात के स्वागत सत्कार नाश्ता के बाद वह वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गया। इसी दौरान पत्नी बिट्टी नरैनी थाने से पुलिस लेकर शादी में पहुंच गई। उस समय फेरे पड़ने जा रहे थे। दूल्हा बने पति ने पत्नी को देखा तो होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही हलचल मच गई। पुलिस ने नाबालिग से शादी रुकवाई। इसके बाद दूल्हा पहली पत्नी को लेकर बरात के साथ लौटा। एसआई अजय पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया था। वहां से वर पक्ष वापस मध्य प्रदेश लौट गया है। महिला तहरीर देगी तो पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed