फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Husband attacked wife with knife, angry with father-in-law's service, husband arrested

बांदा: ससुर की सेवा से नाराज पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पति गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2020 01:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Banda: Husband attacked wife with knife, angry with father-in-law's service, husband arrested
यूपी पुलिस
बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के अतर्रा रोड स्थित घर में ससुर को पति की मर्जी के खिलाफ खाना देने और जेवर सौंपने पर गुस्साए पति ने सोमवार की दोपहर पत्नी की गर्दन पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अतर्रा रोड स्थित घर पर गणेश शंकर सोनी पुत्र गिरजा शंकर फेरी लगाने का काम करता है। सोमवार दोपहर वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और काम में व्यस्त पत्नी मन्नू देवी (26) पर अचानक चाकू से गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे वह जख्मी हो गई।
विज्ञापन

घटना के समय घर पर मौजूद युवक की बहन सोनाली ने रिश्तेदार रजोला सोनी को फोन पर सूचना दी। इस बीच पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस बंद दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर महिला को बबेरू सीएचसी पहुंचाया।

यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की शादी इसी वर्ष 17 फरवरी को कन्नौज के हरदेवगंज निवासी मन्नू देवी के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक, युवक इस बात पर पत्नी से खफा था कि वह उसके पिता को खाना बनाकर देती है।

साथ ही बंटवारे का भी विरोध करती है। रिश्तेदार रजोला ने बताया कि रविवार की शाम मन्नू देवी ने अपने ससुर को सोने के जेवर दिए थे, जिससे गणेश नाराज था। उधर, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला का कहना था कि युवक ने नशे की हालत में हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed