फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: FIR lodged against BDO, VDO and Pradhan for demanding money in PM Awas

Banda: पीएम आवास में रुपये मांगने पर बीडीओ, वीडीओ और प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Sep 2024 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Sep 2024 07:48 PM IST
सार

Banda News: पीएम आवास में रुपये मांगने पर बीडीओ, वीडीओ और प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव का है। 

विज्ञापन
Banda: FIR lodged against BDO, VDO and Pradhan for demanding money in PM Awas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा में पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद प्रधान ने महिला से 25 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर सूची से नाम काटकर पीएम आवास दूसरे को आवंटित कर दिया। आठ महीने बाद सीजीएम बांदा कोर्ट के आदेश पर थाने में तत्कालीन बीडीओ बिसंडा सहित ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान के खिलाफ मूल दस्तावेजों की हेराफेरी सहित धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव की गुड़िया ने सीजेएम कोर्ट बांदा में दर्ज कराए वाद में बताया कि जांच के बाद जारी पात्रता सूची में उसका नाम दर्ज था। गांव के प्रधान और सचिव ने अपने घर बुलाकर कॉलोनी देने के लिए 25 हजार रुपये मांगे। कहा कि रुपये देने पर ही तुम्हें कॉलोनी आवंटित की जाएगी, अन्यथा किसी और को दे दी जाएगी। बताया कि प्रधान ने प्रति आवास लिए जाने वाले 25 हजार रुपये को प्रधान से लेकर ऊपर के अधिकारियों तक को पहुंचाने की बात भी कही।

विज्ञापन

जिस पर महिला ने रुपये न होने की बात कही तो प्रधान और सचिव ने पात्रता सूची से नाम काटकर दूसरे व्यक्ति को पीएम आवास आवंटित कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने प्रधान और सचिव की शिकायत बीडीओ बिसंडा सहित डीएम, एसपी, डीआईजी, पुलिस डीजी लखनऊ से भी की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।

 

करीब आठ माह बाद कोर्ट के आदेश से थाना बिसंडा पुलिस ने तत्कालीन बीडीओ बिसंडा, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिसंडा थानाध्यक्ष सुरेश सैनी ने कहा कि विवेचना की जा रही है। उधर प्रभारी बीडीओ बिसंडा/एसडीएम न्यायिक राहुल द्विवेदी ने कहा उनके संज्ञान में मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed