{"_id":"6ae46d39ffcb314a2607e5fc","slug":"banda-father-opens-fire-with-intent-to-kill-in-land-dispute-son-and-brother-in-law-fire-shots-both-arrested-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: जमीन विवाद में पिता किया जानलेवा फायर, बेटे और साले ने मारी गोली, दोनों आरोपी गिरफ्तार, ये सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: जमीन विवाद में पिता किया जानलेवा फायर, बेटे और साले ने मारी गोली, दोनों आरोपी गिरफ्तार, ये सामान बरामद
Fri, 30 Oct 2026 03:41 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:41 PM IST
सार
Banda News: बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में जमीन और पारिवारिक विवाद में पुत्र और साले ने मिलकर पिता पर तमंचे से गोली चला दी। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बांदा जिले में जमीन के विवाद में पुत्र और साले ने मिलकर पिता को गोली मार दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी महादेव पुत्र रामाधार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अक्तूबर की शाम पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद को लेकर उनके पुत्र शिवा और साले कामता ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
तमंचा और खोखा कारतूस बरामद
मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। 29 अक्तूबर की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गैस एजेंसी से आगे तुर्की तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कामता पुत्र शंकर और शिवा पुत्र महादेव निवासी मुरवल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।