फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Father brutally murders his one-and-a-half-year-old only son, throws body into Yamuna River

Banda: पिता ने की डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे की निर्मम हत्या, शव यमुना में फेंका, ऐसे खुला राज

Fri, 09 Jan 2026 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 09 Jan 2026 11:01 PM IST
सार

डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी के सोते ही पिता मासूम को उठाकर घर से निकला था। 

विज्ञापन
Banda: Father brutally murders his one-and-a-half-year-old only son, throws body into Yamuna River
कार्तिक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैलानी थाना क्षेत्र के पचकौरी गांव में एक पिता ने अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, सबूत मिटाने के इरादे से आरोपी पिता ने मासूम के शव को यमुना नदी की बीच धारा में फेंक दिया। इस वारदात के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों के अनुसार, आरोपी पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह घटना पांच जनवरी की रात को हुई। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के धनुहन डेरा निवासी राजेंद्र, अपनी पत्नी शारदा से मिलने ससुराल आया था। देर रात, जब उसकी पत्नी सो रही थी, तब राजेंद्र चुपके से अपने डेढ़ वर्षीय बेटे कार्तिक को उठाकर घर से बाहर ले गया। घर से करीब 150 मीटर दूर यमुना नदी के किनारे पहुंचकर, उसने बेरहमी से बेटे का गला घोंट दिया। इसके बाद मासूम के शव को एक नाव में रखा और यमुना नदी की बीच धारा में फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन


अगली सुबह जब शारदा की नींद खुली तो उसने अपने पति और बेटे को घर पर नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की गई। मासूम के नाना रामसफल, मामा दिलीप और अन्य ग्रामीणों ने तीन दिनों तक यमुना नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश की। ससुरालीजन राजेंद्र के घर भी पहुंचे लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। शुक्रवार को जब राजेंद्र के अपने गांव पहुंचने की सूचना मिली, तो ससुरालीजन उससे मिलने पहुंचे और पूछताछ शुरू की। बढ़ते दबाव के चलते राजेंद्र ने बेटे की हत्या की कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र के साले दिलीप ने पैलानी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने पहुंचाया। साले ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियों की पहले ही मौत हो चुकी है, जिसके कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह अक्सर कहता रहता था कि वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा। इसी डर से शारदा पिछले डेढ़ वर्ष से मायके में रह रही थी। थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस शव को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद गांव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed