{"_id":"63cba655e9aae4786a22ab9a","slug":"banda-elderly-woman-commits-self-immolation-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: बुजुर्ग महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क लगाई आग, दर्दनाक मौत, घटना की वजह पता करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बुजुर्ग महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क लगाई आग, दर्दनाक मौत, घटना की वजह पता करने में जुटी पुलिस
Sat, 21 Jan 2023 02:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Jan 2023 02:22 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में बुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। महिला की मौत से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सरोजनी गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। महिला की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के बड़े बेटे ने घटना का कारण पता होने से इंकार किया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालवन गज मोहल्ला निवासी सरोजनी गुप्ता (70) पत्नी स्व. पुरुषोत्तम गुप्ता ने शुक्रवार देर रात सूने घर में मिट्टी का तेल शरीर पर छिड़क कर आग लगा ली। जिंदा जलकर मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। उनका कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। जांच की जा रही है। बड़े पुत्र राजेश ने बताया कि वह अलग रहता है। कैस सब हुआ नहीं पता है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन