फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Double Murder, Father cut son and daughter in law with sharp weapon, killed in land dispute

Banda Double Murder: पिता ने धारदार हथियार से बेटे-बहू को काटा, जमीनी विवाद में की है हत्या, हत्यारोपी फरार

Wed, 14 Jun 2023 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 Jun 2023 12:37 PM IST
सार

Banda Crime: नरैनी थाना क्षेत्र में एक पिता ने बेटे और बहू की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Banda Double Murder, Father cut son and daughter in law with sharp weapon, killed in land dispute
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक पिता ने अपने बेटे और बहू की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर निवासी देशराज ने अपने इकलौते बेटे मन्नूलाल (38)  व उसकी  पत्नी चुन्नी (30) की हत्या कर दी। मंगलवार की रात मन्नूलाल खलिहान में ईंट का भट्टा लगाकर चारपाई में सो गया और पत्नी चुन्नी घर पर सोने के लिए आ गई।
विज्ञापन

खलिहान में मन्नूलाल और छोटा लड़का दीनदयाल (14), दादी गुलाबरानी (90) वर्ष तीनों लोग अलग-अलग  सो रहे थे। तभी रात में देशराज ने मन्नूलाल के दाई कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद देशराज घर पहुंचकर मन्नूलाल की पत्नी चुन्नी के गले में गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने सुबह देखा मां का शव
इसी घर में मनुवा की बेटी वैजयंती (12) वर्ष छत में सो रही थी। सुबह पांच बजे छत से नीचे आकर मां को पड़े देख कर रोने लगी। खलिहान तरफ गई, तो पिता को देखकर कर चिल्लाकर चिल्लाकर गुहार लगाई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी प्रसाद मिश्र सहित नरैनी, कलिंजर, करतल, अतर्रा, गिरवा का भारी फोर्स तैनात हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक का  कहना है एक व्यक्ति ने अपने बेटे-बहु को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं साक्ष्य
घटनास्थल पर डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने दोनों स्थानों पर पड़े खून, मिट्टी आदि के नमूने लिए हैं। साथ ही, साक्ष्य खगांलने में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार हत्यारोपी देशराज की पत्नी घर में अक्सर विवाद होने की वजह से वह मायके चली गई थी। कुछ दिन पहले परिवार में एक भागवत कथा में एक दिन के लिए आई थी।

जमीन बेचना चाहता था देशराज
परिजनों के मुताबिक देशराज जमीन बेचना चाहता था। कुल 16 बीघे जमीन थी, बेटा मन्नू लाल जमीन बेचने को मना करता था। मन्नू लाल ने नरैनी तहसील में आपत्ति भी लगा रखी थी कि मेरे पिता मानसिक रूप से सही नहीं हैं।  इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed