{"_id":"6707f3316c717c14f70fb023","slug":"banda-doctor-s-sleep-did-not-break-even-after-cmo-s-phone-call-patients-kept-on-suffering-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: सीएमओ के फोन से भी नहीं टूटी डॉक्टर की नींद, तड़पते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: सीएमओ के फोन से भी नहीं टूटी डॉक्टर की नींद, तड़पते रहे मरीज
Thu, 10 Oct 2024 09:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Oct 2024 09:24 PM IST
सार
Banda News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्द से छटपटाते मरीजों को खोजने पर भी डॉक्टर नहीं मिले। तीमारदारों ने सीएमओ को फोन कर डॉक्टर न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इलाज करने वाली मेज पर सोता सफाईकर्मी व अस्पताल में दर्द से छटपटाती महिला मरीज चुन्नी देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार की रात दर्द से छटपटाते मरीज अस्पताल पहुंचे, लेकिन खोजने पर भी उन्हें डॉक्टर नहीं मिले। सीएमओ को फोनकर जानकारी दी तो सीएमओ ने खुद ऑन ड्यूटी डॉक्टर को फोन किया, लेकिन डॉक्टर साहब फोन पर उपलब्ध नहीं हुए। लगभग तीन घंटे इंतजार के बाद भी डॉक्टर अस्पताल फिर भी नहीं पहुंचे। निराश परिजन अपने मरीज को लेकर चले गए।
वाकया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात 10 बजकर 20 मिनट का है। यहां बुधवार रात अधीक्षक डाॅ. विपिन शर्मा की ड्यूटी थी। कस्बा निवासी विजय कुमार अपनी मां चुन्नी देवी को लेकर सीएचसी पहुंचा। महिला को पेट में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर था। अस्पताल में मौके पर फार्मासिस्ट कुशल सिंह, वार्ड बॉय धीरू मौजूद थे, डॉक्टर नदारद थे। फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉक्टर कमरे में हैं। मरीज के परिजन बुलाने कमरे गए, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। रात साढ़े 11 बजे परिजन मरीज को निजी अस्पताल ले गए। फार्मासिस्ट ने भी डॉक्टर को फोन किया, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हो सका।

मरीज के परिजनों ने सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार श्रीवास्तव को फोन से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि डॉक्टर जल्द अस्पताल आएंगे, लेकिन सीएमओ के फोन करने पर भी उनकी नींद नहीं टूटी। लगभग दो घंटे तक मरीज तड़पता रहा। मजबूरन तीमारदार महिला मरीज को ले गए। रात 12 बजे दूसरा मरीज गुढ़ाकला गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद को परिजन लेकर सीएचसी आए, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। मरीजों के तीमारदारों ने डीएम को भी रात में ही फोन किया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके। करीब छह मरीज रात को अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें उपचार नहीं मिल सका।
रात के समय नहीं रहते डॉक्टर
मरीजों और तीमारदारों ने आरोप लगाया कि सीएचसी में रात के समय चिकित्सक नहीं मिलते। डाॅक्टर सीएचसी परिसर में स्थित आवास में सोते रहते हैं। फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय ही मरीजों का उपचार करते हैं। मजबूरन मरीजों को निजी अस्पताल में उपचार कराना पड़ता है।
मरीजों के उपचार की टेबल पर सोता मिला सफाईकर्मी
बुधवार की रात को दर्द से छटपटाते मरीज जब सीएचसी पहुंचे तो बताया गया कि डाॅक्टर साहब कमरे में सो रहे हैं, जबकि अस्पताल का सफाई कर्मचारी मरीजों का उपचार करने वाली टेबल पर सोता मिला।

चार दिन पहले डाक्टर का तबादला
सीएमओ ने चार दिन पूर्व सीएचसी अधीक्षक डा. विपिन शर्मा क स्थानांतरण तिंदवारी के लिए कर दिया है। वहां पर डॉक्टर अजय विश्वकर्मा को तैनात किया गया है। लेकिन डा. शर्मा ने अभी तक चार्ज नहीं दिया है।
डॉक्टर की लापरवाही पर उन्हें ऑफिस बुलाया गया है। वह खुद अपना पर्चा दिखाने लगे, कहा कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इस पर अतर्रा से एक चिकित्सक को बुलाकर मरीजों का उपचार कराया गया। वह इस मामले पर कार्रवाई करेंगे। - डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ