फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Body of clinic owner found in the forest, police launch investigation

Banda: क्लीनिक संचालक का निकला जंगल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 18 Jan 2026 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jan 2026 08:46 PM IST
सार

दोस्तों के साथ जाने के बाद निर्मम हत्या हुई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसओजी और स्थानीय पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Banda: Body of clinic owner found in the forest, police launch investigation
तौहीद हसन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन नदी के किनारे मिले शव की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना के कटरा मोहल्ला निवासी क्लीनिक संचालक तौहीद हसन (27) के रूप में हुई है। जिसकी हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंका गया। वह दोस्तों के साथ घूमने निकला था। चाचा ने शव की पहचान की है। केन नदी के रास्ते जंगल में एक व्यक्ति का शव शनिवार को मिला था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी। उन्होंने साक्ष्य एकत्र किए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा था। रविवार को हुए पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी तौहीद हसन के रूप में हुई। मृतक की पहचान उसके चाचा महमूद राजू हसन जो नगर पालिका पन्ना में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के पद पर कार्यरत हैं, ने की।
विज्ञापन


तौहीद अपने पिता का इकलौता था और उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, तौहीद शनिवार को कुछ दोस्तों के साथ नरैनी गया था। मृतक के मामा मोहम्मद आरिफ ने आरोप लगाया है कि सतना से आए कुछ दोस्तों, जिनमें एमआर और अन्य लोग शामिल थे। तौहीद को डॉक्टरों से मिलने के बहाने अपने साथ लिया और उसी दौरान उसकी हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को नरैनी पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम पन्ना पहुंची और घटनास्थल व संभावित ठिकानों पर जांच में जुट गई। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित सुरागों की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जुटी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed