फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Action against overloaded truck proved costly, MLA slapped SDM and Diwan

Banda: ओवरलोड ट्रक सीज करने पर भाजपा विधायक समर्थकों ने की एसडीएम से मारपीट

Mon, 23 Jun 2025 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Jun 2025 10:53 AM IST
सार

Banda News: एसडीएम के ड्राइवर ने गिरवां थाने में ट्रासंपोर्टर समेत चार और 25-30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर-जरर मार्ग की है।

विज्ञापन
Banda: Action against overloaded truck proved costly, MLA slapped SDM and Diwan
खुरहंड पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौरंग लदे ओवरलोड दो ट्रक छुड़ाने रविवार रात पहुंचे भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी, एसडीएम अमित शुक्ला से भिड़ गए। आरोप है कि विधायक के सामने सर्मथकों ने कथित तौर पर एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की। इसके बाद विधायक और साथियों ने खुरहंड पुलिस चौकी में खड़े कराए ट्रकों को छोड़ने के लिए हंगामा किया। इस मामले में एसडीएम के वाहन चालक ने चार नामजद और 25-30 अज्ञात के खिलाफ 10 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि रिपोर्ट में विधायक का नाम नहीं है।

विज्ञापन


गिरवां के खुरहंड स्टेशन के पास निर्माणाधीन मंदिर के बाहर मौरंग उतार रहे दो ट्रकों को एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला ने कागज न मिलने पर रविवार रात 10:30 बजे सीज कर दिया। दोनों ट्रकों को पुलिस चौकी खुरहंड में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एसडीएम को फोन किया। फोन न उठाने पर रात करीब 11:30 बजे तीन-चार गाड़ियों के साथ पैगंबरपुर-जरर मार्ग पहुंचे। वहां विधायक और उनके साथियों की एसडीएम से तीखी झड़प हुई। चर्चा है कि विधायक के साथियों ने एसडीएम को थप्पड़ भी मारे। इसके बाद विधायक खुरहंड पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज यज्ञ नारायण से ट्रकों की चाबियां मांगी। आरोप है कि चाबी देने से मना करने पर विधायक ने चौकी इंचार्ज और सिपाहियों को फटकार लगाई। धक्का-मुक्की भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की गाड़ी के आगे गाड़ियां लगाकर की अभद्रता
एसडीएम के ड्राइवर कामता प्रसाद ने गिरवां थाने में तहरीर दी। बताया कि एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला के साथ अवैध खनन, ओवरलोडिंग की जांच कर रहे थे। खुरहंड रोड से ओवरलोड मौरंग भरे दो ट्रकों को सीज कर चौकी में खड़ा कराया था। रात करीब 11:45 बजे एसडीएम के साथ पैगबंरपुर-जरर रोड पर मौजूद थे। तभी छह गाड़ियों से इटरा खुरहंड निवासी ललित गुप्ता, आलोक सिंह, छोटकू द्विवेदी, बड़कू द्विवेदी 25-30 साथियों के साथ आए और एसडीएम की गाड़ी के सामने गाड़ियां लगाकर अभद्रता करते हुए गाड़ी को लाठी-डंडों से ठोंककर पलटाने का प्रयास किया। मना करने पर कॉलर पकड़कर पटक दिया। ड्राइवर ने गाड़ी से दूर रहने के लिए कहा तो सिर पर जैक की रॉड मारी। तहरीर में ड्राइवर ने विधायक का नाम शामिल नहीं किया है।
 

विधायक बोले, एसडीएम को 10 बार फोन किया
मैंने रात में एसडीएम नरैनी को 10 बार फोन किया था। फोन नहीं उठने पर एसडीएम की लोकेशन ट्रेस कर साथियों के साथ पैगंबरपुर-जरर मार्ग पहुंचा। रात में जब खुरहंड चौकी पहुंचा तो पुलिसकर्मी नशे में थे। ट्रकों को छोड़ने के लिए कहा तो हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने अभद्रता की। मैंने कोई अभद्रता नहीं की। मामले की जानकारी डीएम जे. रीभा को भी दी गई है। -प्रकाश द्विवेदी, विधायक सदर बांदा
 

अधिकारी यदि निर्दोषों को मारेंगे तो मार खाएंगे : विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा- अधिकारी यदि निर्दोषों को मारेंगे तो मार खाएंगे, अगर गाली देंगे तो गाली खाएंगे। गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चेकिंग के दौरान एसडीएम नरैनी ने मौरंग भरे दो ट्रकों को सीज किया था। सीज गाड़ियों की चाबी लेने के लिए खुरहंड चौकी में कुछ लोगों ने अभद्रता की है। चार नामजद और 25-30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नरैनी सीओ प्रकरण की जांच कर रहे हैं। - शिवराज, एएसपी, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed