फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: A wolf entered a cattle shed and attacked the animals, killing 20 shee

Banda: भेड़िए ने एक पशुबाड़े में घुसकर किया हमला, 20 भेड़ों की मौत

Thu, 15 Jan 2026 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jan 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Banda: A wolf entered a cattle shed and attacked the animals, killing 20 shee
घायल भेड़ों की जांच करते पशु डॉक्टर आशीष गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

तहसील के चिल्ला थाना क्षेत्र में भेड़िए ने एक पशुबाड़े में घुसकर भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। इस हमले में 20 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव के मजरा शादीपुर में राम सजीवन पाल ने अपने पशु बाड़े में लगभग 40 भेड़ों को रात में बांधा हुआ था। अचानक एक भेड़िए ने बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला बोल दिया। भेड़िए के अचानक और हिंसक हमले में 20 भेड़ों की मौत हो गई, वहीं 20 अन्य घायल हो गईं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही राम सजीवन पाल ने तत्काल थाना अध्यक्ष चिल्ला अनूप दुबे को सूचित किया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष चिल्ला और पशु चिकित्सक डॉ. आशीष गुप्ता मय टीम मौके पर पहुंचे। घायल 20 भेड़ों का तत्काल उपचार शुरू किया गया। जबकि मृत 20 भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


राम सजीवन पाल ने बताया कि वह अपनी भेड़ों से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। बताया कि उन्होंने बाड़े के चारों ओर जाली लगाकर अपनी भेड़ों की सुरक्षा का प्रबंध किया था लेकिन जंगली भेड़िए ने उस सुरक्षा को भी भेद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed