फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: A pickup hit four people riding a bike, brother-in-law dies

Banda: एक बाइक पर सवार चार लोगों को पिकअप ने मारी टक्कर, जीजा की मौत

Thu, 26 Sep 2024 08:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Sep 2024 08:05 PM IST
सार

Banda News: पिकअप ने बाइक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी साली समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Banda: A pickup hit four people riding a bike, brother-in-law dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक ही बाइक में सवार जीजा-साली समेत चार लोगों को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी साली समेत तीन अन्य गंभीर घायल हो गईं। इनमें से एक को कानपुर रेफर किया गया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी विश्राम सिंह (32) गुरुवार की देर शाम अपनी साली साेनू (24) व रुचि सिंह (21), भांजी फतेहपुर की ओती गांव निवासी मुस्कान (17) के साथ एक ही बाइक में सवार होकर बांदा आ रहे थे।
विज्ञापन



देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव के पास सामने से आए पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे चारों लोग बाइक से गिर गए। सिर में चोट आने से विश्राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे। हेलमेट भी गिरने से छतिग्रस्त हो गया। पीछे बैठीं सोनू, रुचि और मुस्कान गंभीर घायल हो गईं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिजन स्ट्रेचर और गोद में उठाकर तीनों को जिला अस्पताल की ओटी में ले गए। इनमें रुचि को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां आराम न मिलने पर परिजन उसे लेकर कानपुर चले गए हैं। मृतक के पड़ोसी राजा सिंह ने बताया कि विश्राम सिंह मैकेनिक था। उसके एक पुत्र एक पुत्री है। अचानक हुए इस हादसे पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि चारों लोग एक ही बाइक में सवार थे। पिकअप से टक्कर हुई है। मौके से पिकअप चालक पिकअप समेत भाग निकला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed