{"_id":"667355b6431381b2100a3494","slug":"balwant-murder-case-doctor-summoned-for-testimony-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-113849-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवंत हत्याकांड : चिकित्सक गवाही के लिए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलवंत हत्याकांड : चिकित्सक गवाही के लिए तलब
Thu, 20 Jun 2024 03:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। बुधवार को मामले में अभियोजन के चश्मदीद साक्षी से बचाव पक्ष ने अपनी जिरह पूरी की। अब अदालत ने मामले में अभियोजन के अगले गवाह चिकित्सक को बयान के लिए तलब कर सम्मन जारी किया है।
शिवली के सरैया लालपुर गांव निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित आठ लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा गया था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम पूनम सिंह की अदालत में चल रही है। बुधवार को मामले में एसओजी आरक्षी दुर्वेश कुमार की ओर से बचाव पक्ष ने अभियोजन गवाह से जिरह पूरी की गई। वादी पक्ष के अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जिरह के दौरान गवाह रामजी ने अदालत को बताया कि जिस दिन उसे व बलवंत को पुलिस ने पकड़ा था उस समय आरोपी पांच लोग थे। दो लोगों ने उसे व अन्य लोगों ने बलवंत को पकड़ा था। गाड़ी में मारते पीटते थाने ले गए थे, इसके बाद थाने में मुझे व बलवंत को अलग अलग कर दिया गया था। इसके साथ ही गवाह ने अपने पूर्व में बयानों की पुष्टि की है। मामले में बचाव पक्ष की जिरह पूरी होने पर अदालत ने अभियोजन के अगले गवाह चिकित्सक डाॅ. निशांत पाठक व पोस्टमार्टम चिकित्सक डाॅ. दीपेंद्र को गवाही के लिए सम्मन भेजा है। इसके साथ ही सुनवाई को 27 जून की तिथि नियत की है।