फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Balcony dropped during the wedding, 48 injured

शादी के दौरान छज्जा गिरा, 48 घायल

Sun, 15 May 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 15 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Balcony dropped during the wedding, 48 injured
घायल - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रूरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के गांव सिठमरा में शनिवार को एक शादी समारोह के दौरान मकान का छज्जा गिर पड़ा। इससे दूल्हे को देखने के लिए छज्जे पर खड़ी महिलाएं सड़क पर आ गिरीं। हादसे में करीब 48 महिलाएं, पुरुष व बच्चे घायल हो गए। घायलों में से कुछ को निजी अस्पताल तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांधी नगर निवासी धंजू खान के पुत्र शेर मोहम्मद की शादी गांव सिठमरा गांव निवासी खुशबू बानो पुत्री रफीक से तय हुई थी। रफीक सिठमरा निवासी श्रीराम यादव के मकान में किराए पर रहता है। शनिवार शाम बारात श्रीराम के दरवाजे पर पहुंची तो बारात देखने के लिए महिलाओं में होड़ मच गई।
विज्ञापन


दोमंजिले मकान के ऊपरे हिस्से में बने छज्जे पर एकसाथ दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं पहुंच गईं और छज्जा भरभराकर ढह गया। कुछ महिलाएं तो पहली मंजिल के छज्जे पर गिरीं जबकि कुछ बिल्कुल नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। कुछ लोग छज्जे के नीचे सड़क पर खड़े थे, वे भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव भर के लोग राहत में जुट गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों को मलहम पट्टी के बाद भेज दिया जबकि गंभीर को भर्ती कर दिया गया।    


गमगीन माहौल में  निकाह
रूरा। छज्जा गिरने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। नाते-रिश्तेदार घायलों को लेकर अस्पतालों की ओर भाग खड़े हुए। वहीं सन्नाटे के माहौल में निकाह की रस्म पूरी कराई गईं। बाद में सादगीपूर्ण ढंग से दुल्हन को विदा किया गया। हादसे में घायल दुल्हन की मां ने चारपाई पर पड़े रहकर रिवाज पूरे कराए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed