फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bajrang Dal worker received threat in Kanpur, board of exodus placed outside the house

Kanpur News: बजरंग दल के कार्यकर्ता को मिली धमकी, कहा- पार्टी छोड़ दो नहीं, तो तुम को जान से मार देंगे

Fri, 24 Jun 2022 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Jun 2022 02:26 PM IST
सार

गुजैनी थाना क्षेत्र में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वालों अनीस अली उर्फ कल्लू, शहंशाह, मेहरुख खान, हसन और गोल्डी  शामिल हैं। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन कर लो, बजरंग दल छोड़ दो, दूसरी पार्टी ज्वाइन कर लो, वरना मार दिए जाओगे। 

विज्ञापन
Bajrang Dal worker received threat in Kanpur, board of exodus placed outside the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के मर्दनपुर में दूसरे समुदाय द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ता रितिक वर्मा को जानमाल की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। बता दें कि  रितिक ने गुरुवार को अपने घर के बाहर पलायन करने का बोर्ड लगाया था और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

रितिक का आरोप है 18 जून की रात इलाके में रहने वाले अनीस अली उर्फ कल्लू, शहंशाह, मेहरुख खान, हसन व गोल्डी ने धमकी देते हुए कहा था कि बजरंग दल की पार्टी छोड़ दो नहीं, तो तुम को जान से मार देंगे। इस पर रितिक ने गुजैनी थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। मगर गिरफ्तारी न होने पर रितिक ने 23 जून को अपने घर के बाहर मजबूरी में पलायन करने की बात लिखकर एक बोर्ड टांग दिया था। 

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अनीस अली उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र होकर रितिक वर्मा के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया और थाने चलकर बातचीत करने को कहा। इस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने मांग रखी कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और कार्यकर्ता को सुरक्षा दी जाए। मौके पर पहुंचे एसीपी गोविंद नगर विशाल पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं को शांत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed