फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bahadur Shah Zafar Nagar, which appears on the dengue list, turns out to be in Delhi.

Kanpur News: डेंगू सूची में दिख रहा बहादुर शाह जफर नगर दिल्ली का निकला

Sun, 25 Oct 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bahadur Shah Zafar Nagar, which appears on the dengue list, turns out to be in Delhi.
कानपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की डेंगू मरीजों की सूची में दर्ज बहादुर शाह जफर नगर का पता दिल्ली का निकला। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद विभाग ने जांच कर पता गलत दर्ज होने की पुष्टि की और संबंधित विवरण पोर्टल से हटा दिया।
विज्ञापन

इस सीजन में डेंगू मरीजों की रिपोर्ट में बहादुर शाह जफर नगर का पता दर्ज होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि यह पता दिल्ली का है। अधिकारियों के मुताबिक यह पता एक निजी लैब की ओर से जुड़ रहा था। लैब की किसी भी शाखा में जांच कराने पर कुछ मरीजों के रिकॉर्ड में बहादुर शाह जफर नगर का पता दिखाई देने लगा था। तकनीकी त्रुटि या डेटा एंट्री में गलती के कारण यह विवरण शहर के स्थानीय पोर्टल पर अपडेट हो गया। शासन स्तर से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद विभाग ने संबंधित रिकॉर्ड की जांच की और गलत पता पोर्टल से हटा दिया। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी करने पर पता दिल्ली का पाया गया। इसके बाद उसे पोर्टल से हटा दिया गया। पोर्टल पर वास्तविक और सत्यापित आंकड़े ही प्रदर्शित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed