फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Baby born on the expressway runway near unnao

Expressway हवाई पट्टी पर बच्चे ने लिया जन्म, पिता शिवपाल ने नाम दिया 'टीपू'  

Sat, 09 Dec 2017 11:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
Baby born on the expressway runway near unnao
एक बच्चे के साथ दो अन्य बच्चियों ने भी लिया जन्म

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एक्सप्रेस वे पर बेटे के जन्म से खुश पिता शिवपाल ने उसे टीपू नाम दिया। पिता शिवपाल का कहना है कि एक्सप्रेस वे की सौगात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी थी। लोग उन्हें प्यार से टीपू बुलाते हैं, इसी से बेटे का नाम टीपू रखा है। एक्सप्रेस वे पर बेटे को जन्म देने वाली महिला ने स्वास्थ्य केंद्र में दो अन्य बच्चियों को भी जन्म दिया।  अस्पताल में जच्चा बच्चा की हालत सामान्य है। 

विज्ञापन


उन्नाव बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम हयातनगर भौंरा निवासी शिवपाल सिंह यादव की पत्नी मीरा यादव को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। शिवपाल निजी वाहन से पत्नी को एक्सप्रेस वे से लखनऊ ले जा रहे थे।  एक्सप्रेस वे पर खंभौली गांव के निकट  हवाई पट्टी पर मीरा ने वाहन में ही एक बच्चे को जन्म दिया। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर ही बच्चे का जन्म होने से शिवपाल पत्नी को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ गए। यहां कुछ देर बाद मीरा ने दो बच्चियों को भी जन्म दिया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के अनुसार जच्चा बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। बच्चों का वजन औसत है। पिता शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि उनके तीन साल की बेटी पहले से है।  पहले लड़के का जन्म एक्सप्रेस वे पर हुआ है। इसी खुशी में उन्होंने उसे टीपू नाम दिया है। शिवपाल ने  बताया कि बच्चे को प्यार से टीपू बुलाया जाएगा, उसका नाम अखिलेश यादव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed