{"_id":"5c7d50e6bdec2214435fa537","slug":"babuli-kol-gang-beaten-villagers-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डाकू बबुली गैंग ने बरपाया ग्रामीणों पर कहर, कहा अगर कोई पुलिस के पास गया तो पूरा गांव जलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकू बबुली गैंग ने बरपाया ग्रामीणों पर कहर, कहा अगर कोई पुलिस के पास गया तो पूरा गांव जलेगा
Tue, 05 Mar 2019 06:25 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Mar 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
बबुली कोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में रविवार की रात कुख्यात साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग का कहर मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव के कई मजरों पर टूटा। आधा दर्जन डकैतों ने पुलिस मुखबिरी करने वालों को चेतावनी दी कि अब किसी ने ऐसा किया तो पूरे मजरे में आग लगा दी जाएगी। डकैताें ने रास्ते पर जो भी मिला उसकी असलहों की बट व लाठी से जमकर पिटाई की।
ग्रामीणों में इतना भय है कि किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। वहीं मानिकपुर पुलिस का मानना है कि कुछ ग्रामीणों को पीटने की जानकारी तो मिली है लेकिन फिलहाल यह पुष्ट नहीं है। डाकू बबली गिरोह ने मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही चरैया गांव मे कई मजरो मे जमकर मारपीट की है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात डकैतों ने कई ग्रामीणों को बंदूक के कूंदों से पीट कर घायल कर दिया।

अगर पुलिस की मुखबिरी की तो गांव में आग लगा दूंगा
डकैतों के भय के चलते अपने घरों में इलाज करा रहे है। निही चरैया के औदर पहाड़ मे हुई बबली कोल गैग से मुठभेड़ के बाद डकैतों को आशंका है कि ग्रामीणों ने मुखबिरी की थी। जिस पर डकैत बबुली आधा दर्जन साथियों के साथ गांव के मजरा नया खेर, निही व औदर मे धावा बोल कर चिल्लाकर कहा कि तुम मुखबिरी करते हो अगर पुलिस की मुखबिरी की तो गांव में आग लगा दूंगा।
औदर गांव के मुडवां पुत्र सुरजा कोल को अधमरा कर दिया । इस मामले में थाना प्रभारी केपी दुबे का कहना है कि गैंग निही चरैया में खाना न देने के कारण कुछ लोगों को मारने पीटने की जानकारी मिली थी लेकिन किसी ने कोई लिखित जानकारी नही दी ।