फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   babuli kol dakait Terror in the village

पुलिस और डाकू बबुली कोल के बीच फंसा एक गांव, आत्महत्या करने को मजबूर हुए ग्रामीण

Tue, 05 Mar 2019 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Mar 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
babuli kol dakait Terror in the village
डेमो

चित्रकूट के मानिकपुर में एक तरफ डाकुओं की मार तो दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई से पाठा क्षेत्र में दस्यु प्रभावित गांव के बाशिंदे परेशान हैं। जहां डाकू बबुली कोल पुलिस की मुखबिरी करने पर ग्रामीणों को पीट रहा है वही पुलिस ने ऐसे ग्रामीणों के घर में नोटिस चस्पा कर दी है जिनके ऊपर डाकुओं को संरक्षण देने का शक है।

विज्ञापन


ऐसे ग्रामीणोें को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है जिससे ग्रामीण परेशान हैं।  पाठा क्षेत्र के नागर गांव में पुलिस व डाकू बबुली कोल की दो दिन पहले नागर गांव में मुठभेड़ हुई। जिसमें गैंग के तीन सदस्यों के घायल होने की भी बात सामने आयी थी।

विज्ञापन

डाकुओं को संरक्षण देने पर बरपेगा पुलिस का कहर

इस मामले में नागर गांव के प्रधानपति को डाकुओं को संरक्षण देने पर गिरफ्तार किया गया था। वही शनिवार की रात कुख्यात डकैत बबुली ने मुखबिरी करने के शक में ग्रामीणों के साथ मारपीट किया। डाकुओं के डर के चलते किसी ने रिपोर्ट तक नहीं लिखाई। वही थाना मानिकपुर पुलिस ने नागर गांव में ग्रामीणों के घरों में नोटिस चस्पा कर दी है।

जिसमें डाकू बबुली कोल के बिरादरी के अधिकतर लोग हैं। जिनसे कहा गया कि थाने उपस्थित हो। चस्पा की गई नोटिस में कहा गया कि, सूचित किया जाता है कि आवश्यक जांच के लिए थाने मेें आकर अपने बयान दर्ज कराए। उपस्थित न होने पर कार्यवाही के लिए उत्तरदायी होंगे : थानाध्यक्ष केपी दुबे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed