फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   babu singh kushwaha said mayawati implicating me sent to jail

बाबू सिंह कुशवाहा बोले, ‘मायावती ने मुझे फंसाकर जेल भिजवाया’

Sat, 17 Dec 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
babu singh kushwaha said mayawati implicating me sent to jail
सभा में बोलते बाबू सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
‘बसपा शासन में मायावती ने मुझे विद्वेष भावना से झूठा फंसा कर जेल भिजवाया है। अभी भी साजिश रची जा रही है। लेकिन मैं इसकी परवाह नहीं करता, अदालत से न्याय मिलेगा।’
विज्ञापन

जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने शनिवार को महोबा में बसपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए ये बातें कहीं। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को बेलाताल महोबा के एसके महाविद्यालय के  क्रिकेट मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 68 साल बाद भी किसान, दलित और मजदूरों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने बड़े नोट बंद करके लोगों को लाइन पर लगवा दिया है।
विज्ञापन


अब लोग अपना पैसा निकालने के लिए कामकाज छोड़कर लाइनों में धक्कके खा रहे है। उन्होंने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनों का ही भला किया है। अति पिछड़े, अति दलित और अल्पसंख्यक के साथ-साथ शोषित समाज के लोगों को सत्ता शासन से जोड़ना जन अधिकार मंच का उद्देश्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो समाज के नेता होते है वो समाज के लिए काम करते है। वहीं स्वार्थी नेता वोट लेकर भूल जाते है। इसीलिए अपना वोट अपने ही लोगों को दें। तभी उनका भला होगा।चुनाव के समय नेताओं को जनता की याद आती है और वह गांव गांव जाकर लुभावने वादे करके वोट लेते है और चुनाव के बाद गायब हो जाते है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed