फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Baba's bulldozer in Yogi government, bulldozer went on illegal construction of SP leader in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में चला बाबा का बुलडोजर: सपा नेता का अवैध निर्माण गिराया, पहले भी किया गया था आदेश जारी

Sat, 16 Apr 2022 05:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Apr 2022 05:28 PM IST
सार

प्रदेश में माफियाओं के अवैध कब्जों के खिलाफ योगी सरकार  के बुलडोजर का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। इस बार कार्रवाई फर्रुखाबाद के सपा नेता और कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह की अवैध संपत्ति पर हुई है। 

विज्ञापन
Baba's bulldozer in Yogi government, bulldozer went on illegal construction of SP leader in Farrukhabad
अवैध गेस्ट हाऊस को गिराता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के साथ-साथ बुलडोजर भी लगातार काम पर लगा हुआ है। भू-माफियाओं और अवैध रूप से संपत्ति करने वालों पर लगातार बाबा का बुलडोजर चल रहा है। रोजाना किसी ना किसी अवैध निर्माण को जमींदोज करने की कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद में सपा नेता की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिले के कंपिल नगर पंचायत से सटे गांव पट्टी मदारी की भूमि पर सपा नेता चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव ने सपा शासन काल में तालाब की भूमि पर गेस्ट हाउस का निर्माण करा दिया था। इसकी शिकायत होने पर जनवरी 2021 में तहसीलदार कायमगंज ने इसे गिराने का आदेश जारी कर दिया था। लेकिन प्रशासन के अधिकारियों की मिली भगत से यह आदेश फाइलों में दब गया था। करीब एक माह पूर्व फिर इस मामले की शिकायत डीएम से हुई, तो डीएम ने तहसीलदार को जांच करने के आदेश दिए। तहसीलदार ने तीन दिन पूर्व मौके पर पहुंच कर पैमाइश कराई थी। साथ ही चेयरमैन उदयपाल का पक्ष सुना था। 

विज्ञापन

उदयपाल ने इस भूमि की जगह दूसरे स्थान पर इतनी ही भूमि देने की बात कही थी। लेकिन उनकी इस बात को तहसीलदार ने खारीज कर दिया था। शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे एसडीएम कायमगंज गौरव शुक्ला बुल्डोजर और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए हैं। उन्होंने उसे तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed