{"_id":"67c0bc4f0362e0d6aa0c2f0a","slug":"baba-anandeshwar-became-the-groom-the-wedding-procession-took-place-with-great-pomp-kanpur-news-c-362-1-ka11006-119952-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाबा आनंदेश्वर बने दूल्हा, धूमधाम से निकली बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाबा आनंदेश्वर बने दूल्हा, धूमधाम से निकली बरात
विज्ञापन
कानपुर। महाशिवरात्रि के बाद परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में गुरुवार को धूमधाम से शिव-पार्वती विवाह मनाया गया। इस अवसर पर बाबा की बरात की अगवानी में इंडियन आइडल के विजेता वैभव गुप्ता भी शामिल हुए।
कानपुर के काशी विश्वनाथ कहे जाने वाले श्री आनंदेश्वर महादेव को दूल्हा बनाया गया। भक्तों ने दुल्हन स्वरूप में मां पार्वती का शृंगार किया। इसके बाद बरात निकाली गई। बरात की अगवानी में मंदिर के महंत अरुण भारती महाराज, विवेक पुरी महाराज, वनअत्री महाराज ने बाबा का स्वागत करते हुए आरती उतरी। इसके बाद सभी रस्में निभाते हुए आचार्य ताराचंद शास्त्री ने विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। बाबा आनंदेश्वर से सुख-शांति की कामना की। आशुतोष कुमार, अंश कुमार, केके तिवारी, अनूप मिश्रा, अभय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विवाह संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में हजारों की तादाद में मौजूद भक्तों ने बाबा आनंदेश्वर के साथ रंग-गुलाल व फूलों की होली खेली। भजनों व जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। भक्तों में निछावर (खजाना) भी बांटा गया। इसे पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़ा के संरक्षक हरि गिरि महाराज, नारायण गिरी महाराज ने संदेश भेजकर सभी को बाबा का विवाह संपन्न होने पर बधाई दी।