फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ayodhya verdict live updates in cities of up

अयोध्या पर फैसला: कानपुर समेत आसपास के जिलों में दिखा अमन-चैन, पल-पल का अपडेट

Sat, 09 Nov 2019 10:53 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Nov 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya verdict live updates in cities of up
अयोध्या पर फैसला - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर यूपी के कानपुर समेत आसपास के जिलों सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। यूपी के कानपुर समेत 13 जिलों की अपडेट के लिए जुड़े रहें,,,
विज्ञापन


कोर्ट का फैसला आ चुका है। अयोध्या में विवादित स्थल पर ही मंदिर बनेगा। फैसला आने के बाद हर ओर अमन-चैन दिखा।

Ayodhya verdict live updates in cities of up
अयोध्या पर फैसला - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के सहायल कस्बा में रोजाना की तरह बाजार खुले। वहीं अयोध्या फैसले से पहले मोबाइल पर अपडेट के लिए युवाओं की निगाहें टिकी नजर आईं।

जालौन में उरई के बजरिया में टीवी के आगे लोगों का झुंड दिखाई दिया। फर्रूखाबाद में पुलिस बल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने फ्लैग मार्च किया। 

कानपुर देहात के अकबरपुर में बाजार आम दिनों की तरह ही खुले। यहां सड़कों पर भारी पुलिस बल मुस्तैद दिखा। रोजाना की तहर यहां सड़क पर लोगों की चहल-पहल जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ayodhya verdict live updates in cities of up
अयोध्या पर फैसला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में सीओ सिटी ने शहर में नया शहर चौराहा, तकिया, सबीतगंज, नोरंगबाद रोड समेत प्रमुख मार्गों के बाजार बंद कराए। यहां 10 बजे बाजार खुलता है। दुकानदारों से सीओ ने दुकानें न खोलने का अनुरोध किया। दुकानदारों ने भी पुलिस का सहयोग कर दुकाने नहीं खोली।

कानपुर में विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने घरों व मंदिरों में आरती व पूजन शुरू कर दिया है। वहीं चकेरी के जाजमऊ चौराहा पर सीओ आकरे चतुर्वेदी के साथ चकेरी थाने की फोर्स मौके पर तैनात है।
 
विज्ञापन

Ayodhya verdict live updates in cities of up
अयोध्या पर फैसला - फोटो : अमर उजाला
औरैया में अयोध्या मुद्दे पर निर्णय आने के इंतजार में दुकानदार टीवी पर निगाहें गड़ाए हुए हैं। वहीं फफूंद क्षेत्र में ऊंची इमारतों पर पुलिस के जवान तैनात हैं। 

इटावा जिले में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सतर्कता अभियान शुरू किया। सामान चैक किया जा रहा है। 

कानपुर में जाजमऊ के मदरसा शाह आला कुदरतीया में कारी हसीब अख्तर इमाम ईदगाह ने फैसले से सहमति जताते हुए अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान चकेरी थाना प्रभारी सिविल डिफेंस व इलाके के लोग व फोर्स मौजूद रहे। 

Ayodhya verdict live updates in cities of up
अयोध्या पर फैसला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद जिला प्रशासन सड़कों पर उतरा। डीएम और एसपी सहित जिले के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कानपुर देहात छावनी में तब्दील किया गया।

बेरिकेडिंग लगा जनपद की सीमा को सील किया गया है। मिश्रित आबादी वाले कस्बों में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है।

धर्मनगरी चित्रकूट जिले के निर्मोही अखाड़ा के पास पुलिस बल तैनात है। वहीं इटावा जिले में शहर काजी कमालुद्दीन ने कहा कि कोर्ट का फैसला हमें कबूल है।

कोर्ट के फैसले पर बांदा में मोहम्मद नसीम और केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति अध्यक्ष अमित सेठ ने खुशी जाहिर की। कहा कि मन्दिर भी बनेगा और मस्जिद भी तामीर होगी।

चित्रकूट में राम मंदिर मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आये फैसले के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed