फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Awareness campaign of Commissionerate Kanpur Police, tell school children to avoid cyber fraud

“पूलिस अंकल” से बच्चों ने पूछे सवाल: अधिकारी बोले-फोन पर गेम खेलो ध्यान से... नहीं तो उड़ जाएंगे पैसे

Fri, 07 Oct 2022 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Oct 2022 10:24 AM IST
सार

कमिश्नरेट कानपुर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को साइबर फ्राड से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में बच्चों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया तथा नई-नई जानकारियां हासिल की।

विज्ञापन
Awareness campaign of Commissionerate Kanpur Police, tell school children to avoid cyber fraud
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : Shutterstock

विस्तार

आप सभी फोन पर ऑनलाइन गेम खेलते हैं। अगर गेम खेलते वक्त कोई मैसेज या लिंक आता है, जो आपसे कोई जानकारी मांगता है, तो उसे नहीं क्लिक करना है। तुरंत अपने घर के बड़ों को उस लिंक के बारे में बताना। साथ ही साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करना। पुलिस तुरंत ही आपकी हेल्प करेगी और आपके पैसे को सुरक्षित करके नुकसान से बचाएगी।

विज्ञापन

यह संवाद है स्कूली बच्चों का, जिन्होंने साइबर अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने गई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की टीम के साथ किए। अभियान के अंतर्गत साइबर टीम द्वारा स्कूल कॉलेज में जाकर बच्चों को साइबर अपराध, अपराध से बचने के तरीके हम कैसे अपने आपको तथा अपने परिवार के सदस्यों तथा अपने आसपास रहने वाले लोगों को साइबर अपराध से बचा सकते हैं।

विज्ञापन

साइबर टीम द्वारा बच्चों से समन्वय किया गया बच्चों ने भी साइबर अपराध में बचाव के तथ्यों पर अपनी जिज्ञासा को शांत किया तथा नई नई जानकारियां हासिल की। इसके बाद सभी बच्चों ने शपथ ली की हम अपने आपको तथा अपने परिवार जनों को साइबर अपराध से बचाने के लिए कार्य करेंगे। क्राइम ब्रांच की टीम ने जीजीआईसी चुनीगंज, विजय नगर समेत अन्य स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया।

बच्चों ने पूछे ये सवाल

  • हम अपने फेसबुक व इंस्टाग्राम को कैसे सेफ रख सकते हैं।
  • अगर कोई साइबर फ्रॉड धोखे से हमें जाल में फंसा लेता है, तो क्या करना चाहिए।
  • एटीएम कार्ड को क्लोनिंग से कैसे बच सकते है।
  • कोई अगर हमारी आईडी बना ले, तो क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed