फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   avulsion and Beating in Z Square Mall by Lawyers

जेड स्क्वायर मॉल में वकीलों का उपद्रव, तोड़फोड़-मारपीट, मच गई भगदड़

Thu, 27 Sep 2018 09:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
avulsion and Beating  in Z Square Mall by Lawyers
मॉल में वकीलों का उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर जेड स्क्वायर मॉल की पार्किंग से भतीजी का मोबाइल चोरी होने पर एक वकील ने अपने साथियों के साथ मॉल पहुंचकर जमकर उपद्रव किया। ऊपर बने फूडकोर्ट में तोड़फोड़ की। कुर्सी और मेजें पलट दीं। कर्मचारियों से भी मारपीट की। इसके बाद कुछ स्टोर भी बंद करा दिए। इससे वहां भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


एक वकील की भतीजी गुरुवार शाम को सहेली के साथ मॉल गई थी। उसने बताया कि स्कूटी बेसमेंट की पार्किंग में खड़ी करने के बाद दोनों मोबाइल डिग्गी में डाल दिए। कुछ देर बाद लौटी तो उसका मोबाइल नहीं मिला। आरोप है कि जब उसने शिकायत की तो स्टैंड संचालक ने चोरी की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। युवती ने मॉल प्रबंधन को जानकारी देकर सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। इस पर कर्मचारी उसे काफी देर तक टहलाते रहे।
विज्ञापन


 

युवती ने अपने वकील चाचा को सूचना दे दी

avulsion and Beating  in Z Square Mall by Lawyers
मॉल में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
युवती ने अपने वकील चाचा को सूचना दे दी। वे 10-12 वकीलों के साथ मॉल पहुंचे। युवती फूडकोर्ट भी गई थी। इस पर वे लोग फूडकोर्ट पहुंचे। फोन का कुछ पता न चलने पर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल की सूचना पर सीओ कोतवाली अजय कुमार फीलखाना, सजेती, कर्नलगंज, हरबंश मोहाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और वकीलों को शांत कराया। सीओ अजय कुमार का कहना है कि मॉल में तोड़फोड़ से दहशत फैल गई। लोगों को खासी परेशानी भी हुई। सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर हाईकोर्ट भेजे जाएंगे। उपद्रवी वकीलों की बार काउंसिल से मान्यता समाप्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed