Kanpur: अवनीश का साथी रमन गुप्ता गिरफ्तार, अवैध वसूली में चल रहा था फरार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Kanpur News: मामले की जांच में जुटी पुलिस ने राहुल बाजपेई, नितिन दीक्षित, अमन तिवारी और रमन गुप्ता का नाम बढ़ाते हुए आरोपी बनाया था। इसके बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे। डीसीपी पूर्वी ने फरार आरोपी रमन गुप्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विस्तार
कानपुर में परेड स्थित क्रिस्टल पार्किंग में अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी रमन गुप्ता को नरौना चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अबतक अवनीश दीक्षित, मनोज यादव, अभिनव शुक्ला और अजीत को आरोपी बना चुकी है।चंद्रनगर चकेरी निवासी अनिल कुमार ने छह माह पहले अवनीश दीक्षित समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दो जून 2024 की शाम वह क्रिस्टल पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पहुंचे। वहां अजीत यादव, अवनीश दीक्षित, मनोज यादव, अभिनव शुक्ला और पांच अन्य लोगों ने 200 रुपये के बजाय 500 रुपये की मांग की।
25 हजार का घोषित किया था इनाम
पर्ची मांगने पर गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट की। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने राहुल बाजपेई, नितिन दीक्षित, अमन तिवारी और रमन गुप्ता का नाम बढ़ाते हुए आरोपी बनाया था। इसके बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे। डीसीपी पूर्वी ने फरार आरोपी रमन गुप्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
शुक्रवार को सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रमन गुप्ता को नरौना चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का अवनीश दीक्षित गिरोह से नजदीकी संबंध है। -मनोज पांडेय, एडीसीपी पूर्वी