Kanpur: ऑटो सवार बदमाशों ने बैंक मैनेजर को लूटा, मारपीट कर चलती गाड़ी से फेंका, चौकी पर भी नहीं मिली मदद
नौबस्ता थाना क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक मैनेजर से लूटपात की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने मैनेजर का मोबाइल, रुपये, एटीएम समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अपने बीमार भाई को देखने के लिए आया एचडीएफसी बैंक मैनेजर लूट का शिकार हो गया। दरअसल, मैनेजर ऑटो में बैठकर जा रहा था, जिसमें पहले से ही दो बदमाश सवारी बनकर बैठे थे। कुछ दूरी चलने पर उन्होंने उसे न केवल मारा-पीटा, बल्कि मोबाइल, रुपए, कपड़े व अन्य कागजात लूट लिए।
इसके बाद उसे चलती ऑटो से नौबस्ता बायपास के पास फेंक दिया, जिससे बैंक मैनेजर बुरी तरह घायल हो गया। इस बीच बदमाश मौके से फरार हो गया। किसी तरह बैंक मैनेजर घर गया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार किदवई नगर निवासी वेद प्रकाश दीक्षित का पुत्र प्रेम दीक्षित एचडीएफसी बैंक आगरा में मैनेजर है। वो अपने बीमार बड़े भाई को देखने के लिए रोडवेज बस से झकरकट्टी आया और यहां से ऑटो बायपास के लिए बुक की।
बैंक मैनेजर के अनुसार ऑटो में दो युवक पहले से ही सवारी बनकर बैठे थे। ऑटो जैसे ही किदवई नगर के आगे बढ़ा वैसे ही सुबह करीब 4:15 बजे पीछे बैठे बदमाशों ने लूटपाट करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों ने बैंक मैनेजर को बुरी तरह मारा-पीटा। उसका मोबाइल, हजार रुपए, एटीएम समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया।
मदद के लिए चौकी पहुंचा, वहां कोई भी पुलिसकर्मी नहीं था
लूटपाट करने के पश्चात बदमाशों ने ऑटो चालक की मदद से उसे बायपास नौबस्ता में चलती ऑटो से फेंक दिया। इस बीच बैंक मैनेजर मदद के लिए नौबस्ता थाने की विराट नगर चौकी गया, जहां कोई भी पुलिसकर्मी नहीं था।