फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto-rickshaw full of passengers overturns in Motijheel; four injured

Kanpur News: मोतीझील में सवारियों से भरा ऑटो पलटा, चार घायल

Fri, 16 Oct 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw full of passengers overturns in Motijheel; four injured
कानपुर। मोतीझील के सामने बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को हैलट भेजा गया। ऑटो मोतीझील के सामने से गुजर रहा था। विपरीत दिशा में आए बाइक सवार को बचाने में चालक का ऑटो से नियंत्रण खो गया। वाहन सड़क पर पलट गया। घायलों में ऑटो चालक शुक्लागंज निवासी अरशद अहमद, कोटक महिंद्रा में कार्यरत कानपुर देहात के रूरा दंबूपुरवा की सीता, चुन्नीगंज कर्नलगंज निवासी भोलू और मो. शान शामिल हैं। स्वरूपनगर पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर देता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed