फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto driver murdered in Kanpur over transaction dispute, three accused arrested

Kanpur: पांच दिन में चार चालान होने पर खड़ा कराया ऑटो, विवाद के बाद कर दी हत्या, चारों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 May 2022 02:41 PM IST
सार

फीलखाना थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की हत्या का मामला सामने आया है। उसका रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Auto driver murdered in Kanpur over transaction dispute, three accused arrested
मृतक ऑटो चालक शिवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चार हजार रुपये के मामूली विवाद में शुक्रवार रात गुप्तार घाट पर दोस्तों ने ही ऑटो चालक शिवा काफिले को पीटा और गंगा में डुबोकर हत्या कर दी। देर रात पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार सुबह जेल भेज दिया। दरअसल, शिवा जो ऑटो चलाता था, उसका पांच दिन में एक-एक हजार का चार बार चालान हो गया। इस वजह से ऑटो जमा करा लिया गया और सिक्योरिटी मनी से चार हजार रुपये काट लिए गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। 

विज्ञापन


मूलरूप से नेपाल निवासी शिवा काफिले (23) शुक्लागंज में दो भाई व पिता के साथ रहता था। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले शिवा को नवाबगंज निवासी दोस्त लंकेश उर्फ शिवम सविता ने ऑटो किराये पर चलाने को दिया था। इसके एवज में 10 हजार रुपये सिक्योरिटी भी जमा कराई थी।

विज्ञापन

ऑटो संतोष नाम के शख्स का है। एक के बाद एक चार चालान हुए तो लंकेश भड़क गया। चालान के रुपये काटकर बाकी रकम लौटा दी और ऑटो खड़ा करा लिया। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात गुप्तार घाट पर शिवा व लंकेश का विवाद हो गया। लंकेश ने अपने साथियों गुप्तार घाट निवासी गौरव कोरी, कल्लू कोरी व आकाश उर्फ करिया के साथ मिलकर शिवा को पीटा और गंगा में डुबो दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चोटों के निशान भी मिले हैं।

दोस्त ने किया बचाने का प्रयास
घटना के वक्त शिवा का दोस्त रियाज भी वहां था। उसने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। तब रियाज ने पहले शिवा के परिजनों को सूचना दी और फिर फोन पर पुलिस को जानकारी दी। फीलखाना पुलिस मौके पर पहुंची। रियाज की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया।

शिवा ने ईंट मार फोड़ दिया था सिर
जांच में सामने आया कि ऑटो जमा कराए जाने पर शिवा भी भड़का हुआ था। जब वह गुप्तार घाट पहुंचा तो उसने लंकेश के सिर पर ईंट मार दी। इसके बाद लंकेश व उसके साथियों ने शिवा को दबोच लिया और हत्या कर दी। मुख्य आरोपी लंकेश चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। तीन महीने पहले ही रिहा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed