{"_id":"66f0f0faf42c32af7701a4fd","slug":"auto-driver-misdeed-with-woman-from-shravasti-after-holding-her-hostage-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: श्रावस्ती की महिला को बंधक बनाकर ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: श्रावस्ती की महिला को बंधक बनाकर ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा
Mon, 23 Sep 2024 10:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:09 AM IST
सार
Kanpur News: महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला बजरिया थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती जिले से शहर आई एक महिला से ऑटो चालक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पर्स चोरी होने से परेशान एक महिला को मदद के नाम पर चालक अपने घर ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को पीटा। बजरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। श्रावस्ती जिले की रहने वाली एक महिला शनिवार को रोडवेज बस से कानपुर आई थी।
विज्ञापन
रास्ते में उसका किसी ने पर्स पार कर दिया। परेशान महिला झकरकटी बस अड्डे के पास खड़े होकर रही थी। उसी दौरान मंगूलाल नाम का ऑटो चालक वहां पहुंचा और महिला से हमदर्दी जताई। इसके बाद मदद करने का झांसा देकर उसे बजरिया क्षेत्र स्थित अपने घर में ले गया। वहां महिला को बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक दुष्कर्म का विरोध करने पर ऑटो चालक ने उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन
किसी तरह वह ऑटो चालक के घर से निकल कर बजरिया थाने पहुंची। पुलिस को पूरी घटना बताई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को मामला डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी तक पहुंचा। डीसीपी ने एसीपी सीसामऊ को मौके पर जांच के लिए भेजा तो मामला सही पाया गया। बजरिया थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। आरोपी ऑटो चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन