फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auspicious time for Ganesh-Lakshmi worship is from 5:36 pm to 8:56 pm.

गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा का शाम 5:36 बजे से रात 8:56 बजे तक शुभ मुहूर्त

Mon, 20 Oct 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Auspicious time for Ganesh-Lakshmi worship is from 5:36 pm to 8:56 pm.
कानपुर। दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी और कुबेर जी के पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 5:36 बजे से रात 8:56 बजे तक रहेगा। पहला शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल) शाम 5:36 बजे से 8:07 बजे तक और दूसरा शुभ मुहूर्त (वृषभ काल) शाम 6:59 बजे से रात 8:56 बजे तक रहेगा। चौघड़िया शाम 5:36 से 7:10 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार यह समय गृहस्थों, व्यापारियों और धनलाभ की कामना करने वालों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। इस समय देवी लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन जीवन में स्थिरता, धन और सुख प्रदान करने वाला माना जाता है।
विज्ञापन

पं. पवन तिवारी के अनुसार दीपावली के महानिशीथ काल का संयोग रात्रि 11:45 बजे से 12:39 बजे तक रहेगा। इस समय लाभ चौघड़िया की बेला में पूजन करना विशेष लाभकारी माना गया है। रात्रि 1:18 बजे से 3:32 बजे तक स्थिर लग्न सिंह रहेगा। इस समय मां काली के तांत्रिक स्वरूप की उपासना सिद्धिप्रद और साधना अनुरूप मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि अनुसार जलाएं दीपक : पं. दीपक पांडे के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि वाले सोने का या पीले रंग का दीपक जलाएं। वृष, कन्या, मकर राशि वाले चांदी या सफेद रंग का दीपक जलाएं। मिथुन, तुला, कुंभ राशि वाले लाल या नारंगी रंग और कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वाले नीला या हरे रंग का दीपक जलाएं।

ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना के अनुसार अमावस्या रात्रि में प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें। दीपक, मोमबत्तियां, फूल, धूप और सिक्के पूजा स्थल में रखें। महानिशिथ काल में मंत्र जाप और लक्ष्मी जी की स्तुति करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article