फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Youth falls off tractor while ploughing killed after coming under rotavator body sent for postmortem

Auraiya: जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरा युवक, रोटावेटर की चपेट में आने से गई जान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 07 Jun 2026 10:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 07 Jun 2026 10:15 AM IST
सार

Auraiya News: कुदरकोट में जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरे युवक की रोटावेटर में कटकर मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Auraiya Youth falls off tractor while ploughing killed after coming under rotavator body sent for postmortem
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर खास के मजरा टीला में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेत की जुताई कर रहे एक ट्रैक्टर चालक की रोटावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

गांव रामपुर खास निवासी सुरजीत यादव उर्फ पुता (25) पुत्र स्वर्गीय रामवीर सिंह रविवार सुबह करीब 6:30 बजे रठा गांव स्थित सतपाल उर्फ लहुआ के खेत पर जुताई करने पहुंचे थे। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर लगाकर वह खेत तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रैक्टर से नीचे गिर गए।

विज्ञापन





रोटावेटर की चपेट में आकर मौत
जब तक वह संभल पाते, पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गए। रोटावेटर में फंसने से मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। घटना की जानकारी पाकर कुदरकोट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक सुरजीत दो भाइयों में छोटा था। परिवार में बड़ा भाई शिववीर और बहन नीतू हैं। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। सुरजीत की असमय मौत से मां शिरोमणि देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed