{"_id":"693419ec53363a2fac09d606","slug":"auraiya-young-woman-dies-after-being-hit-by-a-train-while-crossing-the-railway-line-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई युवती की मौत
Sat, 06 Dec 2025 05:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
अनुराधा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शौच के लिए निकली युवती गांव के सामने शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे ट्रेन की चपेट आ गई। परिजन युवती को सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव बला की मड़ैया निवासी मलखान सिंह मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बेटी तपस्या उर्फ आराधना (19) परिजन को शौच जाने की बात कहकर घर से निकली। इसी दौरान युवती रेलवे लाइन पार करने के दौरान कानपुर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक किनारे जा गिरी।
गांव रेलवे लाइन किनारे है, ऐसे में हादसा देख परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल युवती को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती भाई-बहनों में पांचवें नंबर की थी। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जांच और परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जानकारी दी है।