{"_id":"67f140ab969cfabb0001c5c7","slug":"auraiya-young-man-who-returned-home-from-gujarat-committed-suicide-by-hanging-himself-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: गुजरात से घर लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: गुजरात से घर लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना कर दिया अंतिम संस्कार
Sat, 05 Apr 2025 08:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Apr 2025 08:11 PM IST
सार
Auraiya News: युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात से शुक्रवार को मजदूरी कर लौटे युवक ने शाम को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। खजुबैया निवासी छोटू उर्फ संजीव (18) गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। शुक्रवार सुबह वह गुजरात से घर लौटा था।
विज्ञापन
दोपहर बाद उसने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन ने शव को फंदे से उतार कर शाम को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार सुबह मोहल्ला वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर परिजन से पूछताछ की है।
विज्ञापन
परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने का हवाला दिया है। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की है। परिजन के अनुसार युवक नशे का आदी था। मामले में परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन