फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Woman murdered with an ax

औरैया: खाली पड़े मकान में महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, बहन ने पुलिस को बताई हैरान करने वाली बात

Wed, 13 Apr 2022 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Apr 2022 09:51 PM IST
सार

औरैया में महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतका की बहिन पूनम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मृतका के पति भगवान सिंह, पुत्र गौरव, सौरभ, विपिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Auraiya: Woman murdered with an ax
मृतक गुड्डी की फाइल फोटो व घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में खाली पड़े मकान में खून से लथपथ महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो सिर के बायीं ओर कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मृतका की बहन ने बहनोई और उनके पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की छानबीन कर रहीं हैं। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर अटसू निवासी गुड्डी देवी (45) पत्नी भगवान का खून से लथपथ शव बुधवार को उनके पुराने घर मोहद्दीपुर में चारपाई पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


पास में ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। गुड्ड़ी के सिर पर बायीं ओर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। घटना की जानकारी पर पहुंची गुड्ड़ी की बहन पूनम पत्नी गजेंद्र निवासी मिहौना मध्यप्रदेश ने बताया कि बहन का पति से तीन साल से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण वह कानपुर देहात के जरहौली सिकंदरा स्थित मायके में रह रही थी। पुलिस को बताया कि उसने अपने जेवर बहन गुड्डी के पास रखे थे। उन्हें लेने वह 10 अप्रैल को आई थी। तभी से बहनोई घर पर नहीं है। यहां आने पर गुड्डी ने बताया कि गहने और कुछ जमीन उसके जीजा भगवान ने बेच दिए हैं। 

पूनम ने बताया कि मंगलवार की सुबह गुड्ड़ी के पुत्र गौरव, सौरभ और विपिन उसे जमीन बलकट रखने की बात कहकर मोहद्दीपुर ले गए थे। शाम तक न आने पर पूछा तो ये लोग गोलमोल जवाब देने लगे। इस पर उसे अनहोनी की आशंका हुई और रात में ही पुलिस से शिकायत की। बुधवार सुबह उसकी हत्या की जानकारी मिली।

उसने बहनोई और उनके पुत्रों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतका की बहिन पूनम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मृतका के पति भगवान सिंह, पुत्र गौरव, सौरभ, विपिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा

समय से पुलिस छानबीन करती तो बच सकती थी जान
पूनम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात अटसू चौकी में बहन गुड्डी के घर न पहुंचने की शिकायत की थी। यदि समय रहते पुलिस छानबीन करती तो उसकी जान शायद बच जाती। उधर घटना के बाद से तीनों पुत्र भी गायब है। सभी के मोबाइल भी बंद हैं। मृतका के रिश्तेदारों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

अटसू के मकान में मृतका का था एक कमरा
गुड्डी की हत्या के बाद पहुंचे मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद के बाद भले ही वह मायके में रह रही हो, लेकिन पति के अलग रहने के मामले में कोर्ट से उसे पांच हजार रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता व रहने के लिए कमरा देने की बात कही थी। साथ ही जमीन में हिस्सेदारी थी। इस पर उसे एक कमरा मिला था। जिसमें वह अपना सामान रखती थी और आना जाना रहता था। बहन पूनम ने गहने दिए थे वह बक्से में रखे थे, जिसे पति ने बेच दिए। यह बात कानपुर देहात मायके से आने के बाद उसने पूनम को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed