फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: While backing, the van went out of control and fell into the drain

Auraiya: बैक करते समय अनियंत्रित होकर नाले में गिरी वैन, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 22 Apr 2026 10:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 22 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: While backing, the van went out of control and fell into the drain
खुले नाले में पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला

औरैया के खानपुर चौराहे के पास बुधवार देर शाम हाईवे की सर्विस रोड के किनारे एक वैन अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि वैन के गिरते समय चालक ने कूद कर जान बचा ली। हादसा बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे का है वैन चालक अपनी गाड़ी को सर्विस रोड पर बैक कर रहा था। अंधेरा होने और नाले के खुले होने के कारण चालक को गहराई का अंदाजा नहीं लगा और गाड़ी का पिछला हिस्सा सीधे नाले में चला गया।

विज्ञापन


देखते ही देखते वैन पूरी तरह से पलट गई। लोगों का कहना है कि हाईवे की सर्विस रोड के किनारे स्थित यह है कि नाला काफी समय से खुला पड़ा है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी में चालक के अलावा और कोई सवार नहीं था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। पुलिस मौके पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed